• Monday, 09 June 2025
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चला अभियान, 1069  लोंगों ने दिया है आवेदन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चला अभियान, 1069  लोंगों ने दिया है आवेदन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह  शेखपुरा के आदेश के आलोक में 07 अक्टूबर 2018 को जिले के सभी 497 मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान चला गया। इस अभियान के तहत शेखपुरा विधान सभा में 275 पुरूष एवं 286 महिला से प्रपत्र-06 प्राप्त किये गये। बरबीघा विधान सभा क्षेत्र से 238 पुरूष एवं 270 महिलाओं को प्रपत्र-06 मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्राप्त किये गये।

इस विशेष अभियान में कुल 513 पुरूष एवं 556 महिलाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र-06 संबंधित बूथों के बी0एल0ओ0 के पास जमा कराया। इसके आलावे प्रपत्र-07, 550, प्रपत्र-07 262 एवं प्रपत्र-08 ए 130 नागरिकों ने आवेदन जमा किया है। 28 अक्टूबर को एक बार फिर से नया नाम दर्ज करने एवं मतदाता सूची में नाम, जन्मतिथि आदि को सुधार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

 

07 अक्टूबर 2018 के विशेष अभियान में कई बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित पाये गये। प्रशांत शेखर उप निर्वाचन पदाधिकारी, शेखपुरा ने बताया कि शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 47-अनिता कुमारी, 38-जितेन्द्र प्रसाद, 45-से रम्पा कुमारी, 53-विजय कुमार, 54-करूणा कुमारी, 104-जितेन्द्र पासवान एवं 103-सुरेन्द्र कुमार चैधरी अनुपस्थित पाये गये। इन सभी अनुपस्थित बीएलओ पर विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी, शेखपुरा को लिखा गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like