• Monday, 09 February 2026
बरबीघा प्रखंड में धूम धाम से पोषण माह के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

बरबीघा प्रखंड में धूम धाम से पोषण माह के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Vikas

बरबीघा

प्रखंड में सभी संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर धुम धाम से पोषण माह के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बारे में पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था के तीसरे महीने एवं चौथे महीने वाली सभी महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र पर पारंपरिक तरीके से चुनरी ओढ़ाकर, फल फूल पौस्टिक आहार दे कर उपस्थित महिलाओं के द्वारा स्थानीय गीत गाते हुए गर्भवती महिलाओं को अपने और बच्चे की विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

सेविका के द्वारा गर्भावस्था के दौरान खान पान, गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे के लक्षण संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, के बारे में सलाह दी जाती है एवं केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के साथ उपस्थित अभिभावकों से घर में गर्भवस्था के दौरान विशेष ध्यान देने के लिए सलाह दिया जाता है। नीरज कुमार के द्वारा बताया गया कि सामान्यतः 3 से 4 माह की गर्भवती महिलाएं अपनी गर्भावस्था की जानकारी नहीं देना चाहती है। इस भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी यह कार्यक्रम बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

पोषण अभियान को लेकर मीडिल स्कूल केवटी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीह में भी बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री बालेंदु भूषण, एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From