• Tuesday, 10 February 2026
मुखिया की मनमानी, निजी जमीन में करा दिया नल जल का काम

मुखिया की मनमानी, निजी जमीन में करा दिया नल जल का काम

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा प्रखंड के सामस खुर्द पंचायत के मुखिया शैलेंद्र रविदास की मनमानी के विरुद्ध अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। यह आवेदन बभनबीघा निवासी किशोरी रविदास के द्वारा दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए दीपक कुमार ने बताया कि शैलेंद्र रविदास मुखिया के द्वारा दबंगई और मनमानी का परिचय देते हुए उनके निजी जमीन पर नल जल योजना का बोरिंग करा दिया जा रहा है जिससे वे लोग काफी परेशान है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मना करने पर मुखिया के द्वारा काफी अभद्र व्यवहार किया जाता है और दबंगई दिखाई जाती है। इस आशय का आवेदन अंचलाधिकारी को दिया गया है और जांच कर सारा मामला सामने आ जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

mm

Comment / Reply From