 
                        
        इस गांव में हो गया कोरोना विस्फोटक, बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले
 
            
                बरबीघा
बरबीघा नगर परिषद प्रखंड क्षेत्र के सर्वा गांव में कोरोना विस्फोटक का मामला बुधवार को सामने आया। यहां 167 लोगों की जांच हुई इसमें 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
इसी तरह बरबीघा में बुधवार को 30 लोगों की जांच की गई। जिसमें 27 पॉजिटिव मिले। घटकुसुम्भा में 118 में 1 पॉजिटिव मिले। शेखोपुरसराय में 206 में 13 पॉजिटिव मिले।


गांव में पहले भी कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इस गांव में कोरोना जांच के दौरान बड़ी संख्या पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि गांव में कोरोना की जांच के लिए कैंप लगाया गया था। इसी जांच में कुल 167 लोगों का जांच किया गया। जिसमें 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गांव के लोगों को जांच के लिए लाने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी और बड़ी मुश्किल से लोग जांच के लिए तैयार हो रहे थे।

 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            