• Monday, 09 June 2025
बोले मनीष कश्यप: बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है, तमिलनाडु ले गई पुलिस

बोले मनीष कश्यप: बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है, तमिलनाडु ले गई पुलिस

stmarysbarbigha.edu.in/

बोले मनीष कश्यप: बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है, तमिलनाडु ले गई पुलिस

 

पटना 

 

 

सोशल मीडिया पर अपने दमदार उपस्थिति के लिए जाने, जाने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस रिमांड पर अपने साथ बुधवार को तमिलनाडु लेकर गई। इस दौरान मनीष ने पटना हवाई अड्डे पर मीडिया कर्मियों से बात की और तल्ख अंदाज में मनीष ने कहा कि बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं है।

 

 

बिहार के नेताओं पर भरोसा नहीं होने की बात तो मनीष कुमार ने कही वहीं यह भी कहा कि बिहार पुलिस पर पूरा भरोसा है। साथ ही साथ तमिलनाडु की पुलिस पर भी मनीष ने भरोसा जताया।

 

 

मीडिया से बात करते हुए मनीष ने कहा कि उन्होंने केवल मजदूरों की आवाज उठाई है। किसी तरह का भ्रामक वीडियो नहीं चलाया है। कानून और न्यायालय पर उनको पूरा भरोसा है।

DSKSITI - Large

 

प्रोडक्शन वारंट पर तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप को न्यायालय के आदेश पर तमिलनाडु पुलिस चेन्नई लेकर गई है। तमिलनाडु पुलिस के द्वारा मनीष कश्यप को मदुरई कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

 

बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार की खबर को वायरल करने के आरोप में मनीष कश्यप को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आर्थिक अपराध इकाई भी मनीष कश्यप के खातों को फ्रीज कर जांच कर रही है। मनीष कश्यप के गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा 23 मार्च को बिहार बंद भी कराया गया था । यह पूरा प्रकरण राजनीतिक मोड़ ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने पर मनीष कश्यप ने 180 दिन में तेजस्वी यादव के सरकार को गिरा देने का चैलेंज किया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From