• Monday, 09 February 2026
अभी अभी: मकई के खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी

अभी अभी: मकई के खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी

Vikas

बरबीघा

जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस उखदी गांव के खन्धे में मकई के खेत में एक युवक की लाश मिली है। युवक की हत्या सर काटकर किए जाने की बात है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

इस संबंध में जयरामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवक की लाश मिलने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन में पुलिस वहां पहुंच रही हैं।

उधर ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में लोगों के द्वारा मकई के खेत में लाश देखे जाने पर हल्ला किया। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए हैं।

हालांकि युवक की लाश के भी तक पहचान नहीं हो सकी है। पहचान होने के बाद ही इस मामले में किसी तरह की जानकारी और सामने आ सकेगी। जयरामपुर गांव के कुएं में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। जिसका अभी तक किसी तरह का अता पता नहीं चल सका।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From