• Tuesday, 30 April 2024
मास्क लगाने के लिए जो करते हैं जागरूक उनका हाल देखिए

मास्क लगाने के लिए जो करते हैं जागरूक उनका हाल देखिए

DSKSITI - Small

मास्क लगाने के लिए जो करते हैं जागरूक उनका हाल देखिए

शेखपुरा

कोविड-19 महामारी के तीसरे लहर को देखते हुए प्रशासनिक और सामाजिक पहल पर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है । पुलिस और प्रशासन के लोग इस अभियान में लगे हुए हैं। साथ ही साथ सामाजिक संगठन इस में लग गए हैं परंतु मास्क पहनने के लिए जागरूक करने वाले अथवा इसके लिए पकड़कर जुर्माना लगाने वाले यदि खुद मास्क पहन कर नहीं रहे तो यह हास्यास्पद बात होती है।

रेडक्रॉस ने चलाया मास्क जागरूकता अभियान

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक पर रेड क्रॉस के द्वारा मास्क पहने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया। इस अभियान में संस्था से जुड़े हुए सभी लोग जुटे। कुछ लोगों के द्वारा मास्क तो पहना गया परंतु कई लोगों के द्वारा आधा अधूरा मास्क का प्रयोग किया गया। इस वजह से जागरूकता अभियान पर सवाल उठने लगे और इसे हास्यास्पद भी बताया गया।

इस अभियान में रेड क्रॉस से जुड़े डॉ रामाश्रय प्रसाद, शाहीन मुमताज, संभू मंडल ज्योतिष कुमार इत्यादि शामिल थे। कई ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा परंतु वह नीचे ही था। ऐसे में लोग सवाल करने लगे कि जब लोगों को जागरूक करने वाले इसका पालन नहीं कर रहे तो लोगों पर इसका क्या असर होगा।

उधर, नगर परिषद शेखपुरा के द्वारा नगर में कार्यालय के आगे मास्क की जांच अभियान चलाया गया। कई लोगों को इसके लिए रोका गया। मास्क नहीं पहने होने पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना लगाने के बाद उसे मास्क भी दिया गया।

 

सरकारी कार्यालयों में भी देखी गई लापरवाही

DSKSITI - Large

शेखपुरा सदर प्रखंड परिसर में मास्क नहीं पहने को लेकर बड़ी लापरवाही देखी गई। प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों को पकड़कर जुर्माना लगा रहे हैं। परंतु उनके कार्यालय का दुर्दशा भी आप देख सकते हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय में भारी भीड़ देखी गई मास्क का प्रयोग भी नहीं देखा गया। इसी तरह आरटीपीएस काउंटर पर भी लोगों की भीड़ रही परंतु मास्क और सामाजिक दूरी का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like