• Monday, 09 June 2025
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ का भव्य स्वागत, राजो बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया संदेश

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ का भव्य स्वागत, राजो बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया संदेश

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के राजनीतिक में अपना स्थान रखने वाले जितेंद्र नाथ रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अभियान समिति बनाए जाने के बाद शेखपुरा पहुंचे और उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।

स्वागत के बाद जितेंद्रनाथ अपने समर्थकों के साथ शेखपुरा कांग्रेस आश्रम पहुंचकर पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक अलग संदेश दिया।

राजेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वहां जमकर नारेबाजी भी हुई जितेंद्र नाथ ने कहा कि शेखपुरा जिले के राजनीति में वह हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और जनता के बीच रहकर काम करने का उन्हें पुराना अनुभव है और इसी को लेकर वे आज समाज से जुड़े रहने वाले राजो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे हैं।

इससे पूर्व तिनमुहानी चौक पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रेम गुप्ता, राहुल कुमार, सुभाष सिंह, राजकुमार उर्फ राजेन्द्र जी, रामप्रसाद दास, सुनील रजक, पप्पू राज, अमीर महतो, विद्यासागर, राजीव पटेल, श्यामसुंदर, महेंद्र दाड़ी, जगेंद्र महतो, सहदेव चौरसिया, प्रेम नाथ मेहता, रिकी पांडेय, विकास यादव, कुंदन कुमार, राकेश चौरसिया, नरेश यादव, नरेश साव, भारतेंदु कुमार, अनिल महतो, रविश, शेखर मेहता, बालेश्वर यादव, राम चौहान, बिगन जी, नीतीश राज कुमार, विक्रम यादव, किशोर कुणाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like