• Monday, 09 February 2026
आईएमए के अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने यहां किया अत्याधुनिक क्लीनिक का उदघाटन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने यहां किया अत्याधुनिक क्लीनिक का उदघाटन

Vikas

 

बरबीघा
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आईएमए के अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने बरबीघा के अस्पताल रोड में स्टोन एंड डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया। फीता काटकर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई प्रसिद्ध लोग भी उपस्थित रहे।


मौके पर उन्होंने ने कहा कि चिकित्सा आज भी मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
चिकित्सक इसी सेवा भाव से मरीजों का इलाज करते हैं ।


उन्होंने कहा कि इस तरह का आधुनिक संयंत्रों से सुसज्जित क्लीनिक बरबीघा का एकमात्र क्लीनिक है और इससे यहां के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर डॉ राकेश कुमार (सर्जन, पीएमसीएच) एवं डॉ गौरव कुमार ( दन्त चिकित्सक) ने भी लोगों को बेहतर सुविधा का भरोसा दिलाया।

DSKSITI - Large


मौके पे डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ राम कुमार, डॉ रामनंदन सिंह, सुरेश सिंह, अजीत कुमार, कन्हैया कुमार, चिंटू कुमार, शिवम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

i

Comment / Reply From