• Wednesday, 25 February 2026
“प्राइड ऑफ बिहार” सम्मान से हिंदुस्तान अखबार ने संजीव कुमार को किया सम्मानित।

“प्राइड ऑफ बिहार” सम्मान से हिंदुस्तान अखबार ने संजीव कुमार को किया सम्मानित।

Vikas

बरबीघा। शेखपुरा

“प्राइड ऑफ़ बिहार” सम्मान से बरबीघा के आदर्श विद्या भारती स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार सम्मानित किए गए। यह सम्मान बिहार के लोकप्रिय दैनिक हिंदुस्तान अखबार के द्वारा दिया गया। गुरुवार की रात्रि में पटना के मौर्या होटल के अशोका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में यह सम्मान बिहार विधान सभा के सभापति विजय चौधरी के द्वारा प्रदान की गई।

कौन कौन थे मौजूद

इस अवसर पर दैनिक हिंदुस्तान अखबार के स्थानीय संपादक तीर विजय सिंह, व्यवसायिक प्रमुख इंद्रजीत सिंह, अविनाश उपाध्याय, राधवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संजीव कुमार ने कहा कि दैनिक हिंदुस्तान के द्वारा इस सम्मान को पाकर हुए बहुत ही प्रफुल्लित हैं।

किस लिए मिला सम्मान

यह सम्मान अपने अपने क्षेत्र में जमीनी संघर्ष कर सफलता पाने वाले बिहार के कुल 14 लोगों को प्रदान किया गया। संजीव कुमार का चयन एक किसान के पुत्र होकर शैक्षणिक जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए दिया गया। इस मौके पर संजीव कुमार के पिता यमुना प्रसाद, चाचा अरुण प्रसाद, भाई राजीव कुमार, सत्यजीत पटेल, सलबी सहित दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संवाददाता अरुण साथी, शिक्षक चक्रपानी प्रसाद, दलजीत कुमार, संजय प्रसाद एवं अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

ht

Comment / Reply From

You May Also Like