• Monday, 09 February 2026
मोदी इम्पैक्ट! प्रधानमंत्री आवास योजना से शहर में गरीबों को मिल रहा है मुफ्त में घर

मोदी इम्पैक्ट! प्रधानमंत्री आवास योजना से शहर में गरीबों को मिल रहा है मुफ्त में घर

Vikas

मोदी इम्पैक्ट! प्रधानमंत्री आवास योजना से शहर में गरीबों को मिल रहा है मुफ्त में घर

बरबीघा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में घर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत बरबीघा नगर परिषद में बनाए गए घर की चाबी नगर परिषद के सभापति रौशन कुमार के द्वारा सौंपी जा रही है।

दो लाख की लागत से बनने वाले इस घर में गरीबी के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। इसमें जातीय बंधन को नहीं रखा गया है।

रौशन कुमार ने बताया कि बरबीघा नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 में सोमवार चौधरी किरण देवी के परिवार को 50वां घर चाबी सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर परिवार के सभी लोग मौजूद थे जबकि वार्ड पार्षद नूतन देवी, सुनील सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

गरीबों को घर

इसी तरह वार्ड संख्या 20 में दयानंद चौधरी को तथा वार्ड संख्या 4 में बासुदेव महतो को प्रधानमंत्री आवास से बने घर की चाबी सौंपी गई। मौके पर वार्ड पार्षद अलमोला देवी, प्रेम रंजन कुमार एवं पूर्व वार्ड पार्षद रंजन राम चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From