• Thursday, 03 July 2025
दिन दहाड़े गोलियां से छलनी कर हत्या करने वाले कुख्यात को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दिन दहाड़े गोलियां से छलनी कर हत्या करने वाले कुख्यात को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

stmarysbarbigha.edu.in/

चेवाडा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एकरामा गाँव के खंधा में मसूर की फसल का कढनी करने के दौरान गत 27 फरवरी को दिनदहाड़े खेत में घेरकर गोलियों से छलनी कर जयप्रकाश यादव उर्फ़ बाजा यादव नामक 22 वर्षीय युवक की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। इस हत्या के खिलाफ मृतक के पिता और एकरामा गाँव निवासी रामधुनी यादव ने चेवाडा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे एकरामा गाँव के ही धानो यादव सहित सात लोंगो को नामजद अभियुक्त बनाया था।

बासीगत भूमि के विवाद को लेकर हुई इस हत्या के बाद मामले के सभी आरोपी भूमिगत हो गये थे। घटना के पांच माह बाद तक एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष के लोंगो का भरोसा पुलिस से उठने लगा था।

बृहस्पतिवार के दिन गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने बाजा यादव हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी धानो यादव को चकन्द्रा मोड़ के समीप से धर-दबोचा। छापामारी का नेतृत्व चेवाडा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि धानो यादव की गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य फरार छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like