 
                        
        मुहर्रम में सोशल मीडिया पे अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर
 
            
                शेखपुरा
मुहर्रम 2019 को जिले में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि इस अवसर पर मुश्लिम समुदाय के द्वारा ताजिया जुलूस निकाले जाने की परम्परा है। दिनांक 10 या 11 सितम्बर को ताजिया जुलूस के रूप में मोहल्ले एवं आस-पास के घूम-घूम कर खेल-कूद करेंगे संवेदनशील एवं अति संवेदनशील 75 स्थलों पर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया/अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी। ऐसा दुःसाहस करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।

दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लगातार निगरानी करने के लिए जिला नियंत्रण की स्थापना की गई है। जो समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में संचालित होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06341-223333 अनुमंडल पदाधिकारी का दूरभाष संख्या-06341-223254 एवं मो॰-94733101420 तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मो॰-9431800023 है। श्री हरिशंकर राम, अपर समाहर्ता (लो॰शि॰नि॰), शेखपुरा मो॰-9431240245 और जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार एवं श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, शेखपुरा का मो॰-8210432258 प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष 10.09.2019 से 11.09.2019 से पर्व के शांतिपूर्ण समापन तक कार्यरत रहेगा। अग्निशामन अधिकारी को सभी अग्निशामन यंत्र को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी अस्पतालों को 24 घंटे चिकित्सा कार्य के लिए खुला रखेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में 03 सिप्ट में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

                    सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के अधीनस्त कर्मचारियों के माध्यम से सूचना का संकलन करेंगे एवं स्थिति पर निगरानी रखेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा इसके लिए पूर्ण रूप से जवाबदेह एवं उतरदायी होंगे। उप विकास आयुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा जोन में एवं अपर समाहर्ता एवं पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार बरबीघा जोन के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी रखेंगे एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित करते हुये मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौंहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            