• Monday, 09 June 2025
कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पूर्व कॉलेज कर्मी की मौत

कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पूर्व कॉलेज कर्मी की मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की मौत की खबर लगातार आती रही है। इसी कड़ी में एक पूर्व कॉलेज कर्मी का भी निधन हो गया। वह कुछ दिन पूर्व कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे। उनके निधन पर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया।

DSKSITI - Large

आर डी कॉलेज के प्रधान लिपिक रहे 68 वर्षीय योगेंद्र सिंह की मौत संक्रमण के बाद इलाज के दौरान हो गया। हुए सदर प्रखंड के रामूबीघा गांव के निवासी थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद आर डी कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार ने उन्हें एक सज्जन व्यक्तित्व का धनी आदमी बताया। इस शोक सभा में प्रो राहुल, प्रो नवलता, रकीब अंसारी, अमित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि जोगिंदर सिंह को बुखार की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया। पटना एम्स में उनका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान ही वह कोविड-19 से पॉजिटिव हो गए। कोविड-19 से पॉजिटिव होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। अचानक उनकी मौत हो गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From