• Monday, 09 February 2026
पति ने ही पत्नी का फेसबुक पर कर दिया अश्लील वीडियो जारी

पति ने ही पत्नी का फेसबुक पर कर दिया अश्लील वीडियो जारी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के एक गांव की घटना है जहां एक पति के द्वारा अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो फेसबुक पर जारी कर दिया गया।


एक साल पहले ही यह शादी हुई थी। दरअसल पत्नी के द्वारा पति के चरित्र को लेकर लगातार सवाल उठाया जा रहा था और विरोध किया जा रहा था जिससे नाराज पति ने फेसबुक पर पत्नी के साथ अश्लील वीडियो को जारी कर दिया।

इस आशय की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई गई है। यशोदा कुमारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अपने मायके चेवाड़ा प्रखंड के एक गांव निवासी महिला ने नवादा जिले के पकरीबरामा थाना के विकास कुमार नामक अपने पति पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ फेसबुक पर फोटो वायरल करने का आरोप भी लगाया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

fac

Comment / Reply From