• Wednesday, 10 September 2025
बिहार बंद शेखपुरा में असरदार: नारी शक्ति सड़क पर

बिहार बंद शेखपुरा में असरदार: नारी शक्ति सड़क पर

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहार बंद शेखपुरा में असरदार: नारी शक्ति सड़क पर

शेखपुरा 

बिहार बंद को लेकर शेखपुरा में भी भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर उतरे । महिला मोर्चा की भी भागीदारी देखी गई। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता भी सड़क पर उतरकर रोड जाम कराया । जबकि जदयू महिला मोर्चा भी सड़क पर उतरी है।

बिहार बंद करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, जदयू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की बड़ी भागीदारी पहली बार बिहार बंद के दौरान देखी गई और महिलाओं में काफी आक्रोश भी देखा गया।

सबसे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता राहुल कुमार , जितेंद्र नाथ, विपिन चौरसिया, प्रेम गुप्ता इत्यादि शेखपुरा के दल्लू चौक पर उतरे और प्रधानमंत्री की माता को अप शब्द कहे जाने को लेकर विरोध प्रकट किया।

 राहुल कुमार ने कहा कि लोग स्वतः बंद का समर्थन कर रहे हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन मंडल भी सड़क जाम करने के लिए सड़क पर उतरे और  विरोध प्रकट किया । विपिन मंडल स्टेशन रोड पर सड़क पर उतरकर बिहार बंद का समर्थन किया और नारेबाजी की। 

जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रेशमा भारती और महिला मोर्चा की नेत्री के द्वारा बिहार बंद का समर्थन किया गया।

DSKSITI - Large

 प्रधानमंत्री की माता के लिए अपशब्द कहे जाने पर बिल्कुल विरोध प्रकट किया और इसे समाज के लिए कलंकित करने वाली बात कही और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ही इसमें विरोध नहीं कर रहे, बिहार का हर आदमी इससे दुखी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From