• Monday, 09 February 2026
शिक्षा में सुधार के लिए एक करोड़ लोग करेंगे हस्ताक्षर..अभियान शुरू

शिक्षा में सुधार के लिए एक करोड़ लोग करेंगे हस्ताक्षर..अभियान शुरू

Vikas

चेवाड़ा।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने चेवाड़ा प्रखंड में शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. मल्लिक बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कराई.

इस मौके पर भूदेव चौधरी ने कहा कि शिक्षा हमारा बुनियादी हक है. लेकिन नीतीश कुमार का राज में सरकारी स्कूल खस्ताहाल हैं. शिक्षा बदहाल और शिक्षक बेहाल हैं. उन्होंने कहा कि रालोसपा पिछले डेढ़ साल से बिहार में शिक्षा सुधार के लिए आंदोलन कर रही है.

शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकारी इसी सिलसिले की एक कड़ी है. फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि रालोसपा दो फरवरी को बिहार के एक करोड़ लोगों के दस्तख्त से राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर शिक्षा सुधार के लिए पच्चीस सूत्री मांग पेश करेगी.

पटना में दो फरवरी को आक्रोश मार्च का आयोजन भी किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत खराब है और शिक्षकों से पढ़ाने की बजाय दूसरे काम लिए जा रहे हैं. इस मौक पर शेखपुरा जिला अध्यक्ष उमेश कुमार सुमन, अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खालिद इमाम मल्लिक, प्रखंड अध्यक्ष मशहदी अहमद, पार्टी नेता इरशाद राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र कुशवाहा, युवा रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया सहित पार्टी के दूसरे नेता मौजूद थे.

इस मौके पर करीब पांच सौ लोगों ने हस्ताक्षर किया. यह अभियान 20 जनवरी तक जारी रहेगा. शेखपुरा जिला से दो लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य है.

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From