• Monday, 09 June 2025
गलत ऑपरेशन की वजह से फिर एक महिला की डॉक्टर ने ले ली जान

गलत ऑपरेशन की वजह से फिर एक महिला की डॉक्टर ने ले ली जान

stmarysbarbigha.edu.in/

गलत ऑपरेशन की वजह से फिर एक महिला की डॉक्टर ने ले ली जान

बरबीघा
बरबीघा में थाना से सटे डॉ श्रवण कुमार के क्लिनिक में 1 सप्ताह पहले ही एक महिला की गलत ऑपरेशन करने की वजह से जान चली गई थी। वही फिर शुक्रवार को एक महिला की जान डॉक्टर के द्वारा ले ली। महिला के जान चले जाने के बाद महिला के परिजनों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है।
मृतक महिला की पहचान बरबीघा के गीता देवी के रूप में की गई है। वह बरबीघा सिनेमा के सामने रह रही थी। मृतक महिला की मां चांदो देवी ने आरोप लगाया कि तीन महीने की गर्भवती बेटी को गर्भपात हो गया। जिसके बाद बीस हजार की मांग के बाद यहां भर्ती कराया गया था। धुलाई के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। मौत होने के बाद परिवार के लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि 1 सप्ताह पहले भी एक महिला की जान यहां पर गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान चली गई थी । जिसके बाद परिवार वालों को ₹50000 देकर डॉक्टर के द्वारा मैनेज कर लिया गया था। थाना के बगल में इस तरह के हत्याकांड का अंजाम दिया जा रहा है परंतु इस पर पुलिस भी खामोश रहती है और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर भी इस मामले को दबा दिया जाता है।

UPDATE AT 5:30 PM

DSKSITI - Large

गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया है

थाना के ठीक बगल में बड़ी संख्या में लोग जुट कर आए हैं और रोड जाम कर दिया है। रोड जाम की वजह से यातायात बिल्कुल तरह पूरी तरह से ठप है। इस घटनाक्रम में पूरे अपडेट के लिए इस खबर से जुड़े रहिए। आपको नीचे हमेशा अपडेट मिलेगा
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From