• Monday, 09 June 2025
GOOD NEWS: उपमुख्यमंत्री ने  कुसुम की काव्य संग्रह का किया विमोचन

GOOD NEWS: उपमुख्यमंत्री ने  कुसुम की काव्य संग्रह का किया विमोचन

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
शेखपुरा निवासी कवियत्री एवं शिक्षिका कुसुम की काव्य संग्रह का विमोचन उपमुख्यमंत्री के हाथों किया गया। उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने पटना में उनके रचित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की काफी तारीफ की। कुसुम  जिले के कारे गांव निवासी है और दिल्ली में शिक्षिका पद पर कार्यरत है।
वह समाज विज्ञान की शिक्षिका है। कुसुम के कविताओं का प्रकाशन अमेरिका तक में हुआ है और काफी प्रशंसा मिली है। यह विमोचन समारोह देवी मेमोरियल संस्थान के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मिली जानकारी में बताया गया है कि कुसुम दिल्ली सरकार में उच्च विद्यालय में समाज विज्ञान की शिक्षिका है। उनके काव्य संग्रह का विमोचन उपमुख्यमंत्री के द्वारा पटना में किया गया। मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कविताओं की रचना एक संवेदनशील व्यक्तित्व का परिचायक है। संवेदनशील व्यक्ति अपनी काव्य रचना के माध्यम से समाज को दिशा और दशा देता है। कुसुम के कविताओं में समाज की वेदना भी झलकती है और मार्गदर्शन भी मिलता है। शेखपुरा की बेटी दिल्ली की शिक्षिका कुसुम लता काव्य संग्रह का प्रकाशन काफी प्रशंसनीय है और बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर लोग बधाई दे रहे हैं।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like