• Monday, 09 June 2025
जन्मभूमि से उठी बिहार केसरी को भारत रत्न देने की मांग

जन्मभूमि से उठी बिहार केसरी को भारत रत्न देने की मांग

stmarysbarbigha.edu.in/

जन्मभूमि से उठी बिहार केसरी को भारत रत्न देने की मांग

 

बरबीघा

 

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जन्म भूमि बरबीघा से उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग उठी । इसको लेकर लोगों ने प्रधानमंत्री से भी यह मांग की गई है।

 

बिहार केसरी को भारत रत्न दिए जाने की मांग श्री कृष्ण सिंह विचार मंच के अविनाश कुमार काजू, रजनीश कुमार , शांति भूषण , लाल जवाहर ने ईमेल भेजकर की है।

 

लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का भरपूर स्वागत किया। इसे जननायक के प्रति सम्मान बताया। कहा कि उन्होंने दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद किया। ऐसे में उनका यह सम्मान स्वागत योग्य है।

DSKSITI - Large

 

बता दें कि बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह का जन्म बरबीघा के माउर गांव में हुआ था । वह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। बिहार केसरी की प्रमुख उपलब्धियां में जमींदारी प्रथा उन्मूलन के दिशा में मजबूत पहल करना, देवघर के मंदिर में मुख्यमंत्री रहते हुए दलितों के प्रवेश को लेकर पांडा के विरोध के बाद भी उनका प्रवेश करवाना प्रमुख रहा है। 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From