• Monday, 09 February 2026
कहीं रफ्तार ने तो कहीं करंट ने ले ली युवक की जान

कहीं रफ्तार ने तो कहीं करंट ने ले ली युवक की जान

Vikas

कहीं सड़क हादसे में तो कहीं करंट से युवक की गई जान

शेखपुरा

शेखपुरा में बीते कुछ दिनों से करंट लगने, सड़क हादसे और डूब के मरने की खबरें लगातार आ रही है। मंगलवार की सुबह भी शेखपुरा शहरी क्षेत्र के खांडपर मोहल्ला निवासी नीतीश कुमार नामक 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । वह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए अरियरी जा रहा था। यह हादसा मनकोल गांव के पास हुआ है।

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर युवक जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई।

खेत में करंट लगने से मौत

उधर, जिले के चेवाड़ा प्रखंड के सीलझौरी गांव में करंट लगने से एक 30 वर्षीय पप्पू शर्मा नामक युवक की मौत हो गई। वह सीताराम मिस्त्री का पुत्र था बताया गया कि खेत देखने के लिए सोमवार के सामने हुआ गया। तभी वह खेत में पीछे बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

कैथवा गांव के 10 वर्षीय बच्ची लाछो मांझी की पुत्री संगीता कुमारी की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From