• Monday, 09 February 2026
Breaking News: तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Breaking News: तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के इस्माइलपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान काली बिंद के रूप में की गई। मृतक की लाश शाम में गांव वालों ने देखा। फिर उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। तालाब से लाश को निकालने की प्रक्रिया की जा रही है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि तालाब में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान उस तरफ से गुजरने की वजह से किसी तरह से वह गिर गए होंगे । 50 वर्षीय काली बिंद के लाश को ही गांव के लोगों ने देखा । फिर स्थानीय गांव के लोग जुटे और उसकी पहचान की गई। हालांकि गांव में इस बात की भी चर्चा है कि अक्सर वे शराब के नशे में रहते थे। उधर पुलिस ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली है। पुलिस गांव की ओर रवाना हो गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From