• Monday, 09 June 2025
गांव में आराम से घूम रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

गांव में आराम से घूम रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा के सर्वा गांव में कई लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव लोग गांव में आराम से इधर-उधर घूमते पाए जाते हैं। इससे अन्य लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि इस गांव में 60 लोग पॉजिटिव पाया गए हैं, परंतु यहां पॉजिटिव पाए गए लोग घर में नहीं रहते हैं और इधर उधर घूमते पाए जाते हैं।

DSKSITI - Large

उनके किसान होने की वजह से खेती गृहस्ती का काम भी किया जाता है और मवेशियों का चारा भी लाया जाता है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि मना करने पर कई बार लड़ाई झगड़े की नौबत भी आ गई है। बता दें कि प्रशासन के द्वारा गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। घेराबंदी कर दी गई है परंतु गांव में गतिविधि नहीं रुक रही है। पॉजिटिव लोग भी घर में नहीं रह रहे हैं। होम आइसोलेशन में पॉजिटिव के रहने का नियम है और घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। उधर, पॉजिटिव लोग गांव में घूमने से गांव में भय बना हुआ है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From