• Monday, 09 February 2026
जयंती पे याद किये गए चाचा नेहरू। विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

जयंती पे याद किये गए चाचा नेहरू। विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Vikas

शेखपुरा/बरबीघा।

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित की जयंती बाल दिवस के रूप में जगह जगह समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम एवम बरबीघा स्थित श्रीकृष्ण आश्रम में जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किये गए।

जहां कांग्रेस नेता सुरेश प्रसाद सिंह , देवेंद्र ठाकुर , वीरेंद्र सिंह, राजीव सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। जबकि विभिन्न स्कूलों में भी समारोह पूर्वक याद किये गए।

उधर राष्ट्रीय बाल दिवस पर लायंस ताईक्वांडो एकडेमी के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के द्वरा केक काटकर बाल दिवस बनाया गया ।। जिसमे खुशी कुमारी स्वीटी कुमारी, आरुषि,राज साक्षी कसक, श्रेया सुमन, हर्ष उज्जवल, आशीष कुमार, राजा कुमार, समीर खान आदि मौजूद थे।जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक एवम वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कैलाश प्रसाद सिंह ने की।

वहीं एसएडीएन कान्वेंट स्कूल शेखपुरा में भी स्कूल की प्राचार्या सरला प्रसाद की अध्यक्षता में केक काटकर चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

con

Comment / Reply From