 
                        
        चुनाव तैयारी में जुट गई है लोजपा, किया बैठक
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा चुनाव तैयारी शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार यह चुनाव तैयारी की गई है।


 
                                
                                
                                                जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि शेखपुरा जिला में 30,000 से अधिक पार्टी के सदस्य बनाए गए हैं। जबकि शेखपुरा विधानसभा के सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य और बूथ कमेटी का गठन कर लिया गया है। बूथ कमेटी का लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा मांगा गया था। जिसे भेजने को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सभी प्रखंड अध्यक्ष इस में उपस्थित हुए। सभी को विचार विमर्श के बाद बूथ कमेटी का लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा।
इस बैठक में अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुनचुन राय, घाट कुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत पासवान, पूर्वी शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, पश्चिमी शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी पासवान, जिला सचिव उमेश केवट, मोहम्मद अमजद के अलावा कई अन्य लोग मौके पर मौजूद हुए।


इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            