• Monday, 09 February 2026
GOOD NEWS : CBSE RESULTS: सैनिक की बेटी राखी ने 98.2 प्रतिशत लाकर कर दिया कमाल

GOOD NEWS : CBSE RESULTS: सैनिक की बेटी राखी ने 98.2 प्रतिशत लाकर कर दिया कमाल

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के पुनेसरा गांव निवासी और हरियाणा राज्य के अंबाला आर्मी कैंट में पढ़ने वाली राखी ने 98.2 प्रतिशत सीबीएसई में लाकर कमाल कर दिया। लोग उसे बधाई दे रहे हैं। अंबाला कैंट में पढ़ाई करने वाली राखी के पिता संजीव कुमार वहां सैनिक के पद पर कार्यरत हैं।

DSKSITI - Large

राखी के इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वही लोग राखी को मोबाइल से संपर्क कर बधाई भी दे रहे हैं। राखी ने बताया कि वह आईएएस बनने के सपने के साथ नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए शिक्षकों और माता पिता के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की है। वह सामाजिक कामों में रुचि रखती है और आईएएस बनने के सपने को लेकर अभी से ही परिश्रम करना प्रारंभ कर दिया है। राखी के इस खुशी पर ग्रामीण किशन अनुराग ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। बेटे से बेटियों की प्रतिभा कम नहीं होती। राखी ने यह एक बार फिर से साबित कर दिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From