• Monday, 09 June 2025
New year: मुर्गे की टांग के लिए चल गई गोली, युवक घायल

New year: मुर्गे की टांग के लिए चल गई गोली, युवक घायल

stmarysbarbigha.edu.in/

New year मुर्गे की टांग के लिए चल गई गोली, युवक घायल 

 

शेखपुरा

 

न्यू ईयर की पार्टी में कई जगहों पर डीजे बजे और लोगों ने आनंद उठाया तो कई जगहों पर मारपीट भी हुई । इसी तरह की एक घटना में मारपीट और गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र के कुसुम्भा ओपी  अंतर्गत बेलदरिया गांव से जुड़ा हुआ है । 2 गांव के बीच यह विवाद बढ़ गया है और दोनों गांव के बीच गोलीबारी होने की सूचना है। यह विवाद बेलदरिया और तेलडीहा गांव के बीच हुआ है। इसमें सुधीर कुमार को पैर में गोली लगी। उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां से फिर युवक को रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए।

इस संबंध में प्राप्त सूचना में बताया गया कि बेलदरिया गांव में अपने ननिहाल सुधीर कुमार 25 वर्षीय एक युवक आया। युवक लखीसराय जिला का रहने वाला था।  वही नववर्ष पर पिकनिक मनाया जा रहा था। जिसमें लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसी विवाद को हवा दे दी गई और इसमें गोलीबारी हो गई।

 

DSKSITI - Large

हालांकि इस मामले में एक दूसरा पक्ष भी सामने आ रहा है। जिसमें बताया गया कि बेलदरिया गांव के किसान साधु बिंद खेत का पटवन कर रहे थे । प्लास्टिक का पाइप बिछाया गया था । जिस पर तेलडीह गांव का एक व्यक्ति गाड़ी चढ़ा दिया। जिस पर विवाद हो गया और यह विवाद बढ़ कर दो गांव के बीच विवाद का रंग ले लिया। उधर, ओपी पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी परंतु कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। किसी तरह का कोई आवेदन भी नहीं प्राप्त हुआ है।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
New year: मुर्गे की टांग के लिए चल गई गोली, युवक घायल
New year: मुर्गे की टांग के लिए चल गई गोली, युवक घायल

Share News with your Friends

Comment / Reply From