• Friday, 17 October 2025
Breaking News: ससुराल में युवक की सारे शाम गोली मारकर हत्या

Breaking News: ससुराल में युवक की सारे शाम गोली मारकर हत्या

Vikas

ससुराल में युवक की सारे शाम गोली मारकर हत्या

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के मटोखार गांव में सारे शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या बाइक पर जा रहे व्यक्ति की गोली मारने से हुई है । मृतक  की पहचान 40 वर्षीय सुबोध यादव के रूप में की गई है । 

 

मिली जानकारी में बताया गया कि सुबोध यादव का घर शेखपुरा नगर क्षेत्र के बुधौली में है और उनका ससुराल मटोखार में था। 

मटोखार में बाइक से वह गए थे और फिर घर जाने के लिए बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस  मौके पर पहुँची। वहीं परिवार वालों को भी इसकी सूचना दी गई।  परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। 

 

DSKSITI - Large

बताया जाता है कि सुबोध यादव  कई मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। 

 

उधर, गांव से मिली सूचना में यह भी बताया जा रहा है कि सुबोध यादव के ससुराल में साला नहीं रहने को लेकर जमीन का विवाद भी चल रहा था ।  इसी विवाद में गोली मारने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

 

इस समय में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या हुई है। हत्या के कारण के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like