• Saturday, 04 May 2024
मनीष कश्यप को सैंत देने की तैयारी में बिहार पुलिस, बैंक खाता फ्रीज, भ्रामक खबर चलाने वालों पर कड़ी नजर

मनीष कश्यप को सैंत देने की तैयारी में बिहार पुलिस, बैंक खाता फ्रीज, भ्रामक खबर चलाने वालों पर कड़ी नजर

DSKSITI - Small

मनीष कश्यप को सैंत देने की तैयारी में बिहार पुलिस, बैंक खाता फ्रीज, भ्रामक खबर चलाने वालों पर कड़ी नजर

 

न्यूज़डेस्क, पटना

 

यूट्यूब सहित सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मनीष कश्यप के तमिलनाडु में भ्रामक वीडियो के कथित तौर पर प्रसारित करने का विवाद गहरा गया है। बिहार पुलिस के द्वारा उन पर इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं अब प्राथमिकी के आधार पर वारंट भी ले लिया गया है और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने की बात कही जा रही है। उक्त आशय की जानकारी ट्विटर के माध्यम से बिहार पुलिस के द्वारा सार्वजनिक की गई है। सार्वजनिक की गई जानकारी में मनीष कश्यप के बैंक खाते का डिटेल भी जारी किया गया है और उस खाते में कितनी राशि है यह भी बताया गया है तथा यह जानकारी दी गई है कि खाता को फ्रीज कर दिया गया है।

 

बिहार पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी का हिस्सा

 

 

तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिये भ्रामक वीडियो को प्रसारित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की अद्यतन कार्रवाई

1.आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-03/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कश्यप  एवं युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध  गिरफ्तारी हेतु वारण्ट प्राप्त किया गया।(1/7)

 

2. उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसके द्वारा अन्य राज्यों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। (2/7)

 

3. मनीष कश्यप के बैंक खातों में उपलब्ध राशि को फ्रीज कराया गया। इनके SBI के खाते में 3,37,496 रु0, IDFC BANK के खाते में 51,069 रु0, HDFC BANK  के खाते में 3,37,463 रुपये तथा SACHTAK Foundation के HDFC BANK के खाते में 34,85,909 रु0 उपलब्ध हैं।कुल राशि 42,11,937 रुपये है।(3/7)

 

4. मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के साक्ष्य मिले है, जिन पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। (4/7)

 

DSKSITI - Large

5.मनीष कश्यप के नाम से संचालित @manishkashyap43 Twitter हैण्डल पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी की एक छवि (PHOTO) पोस्ट करके असत्य, अफवाह जनक एवं भ्रामक सन्देश फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने के आरोप में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-05/23 अंकित किया गया है। (5/7)

 

 

इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रशांत कुमार पे0 योगेन्द्र द्विवेदी, सा0 बड़का ढकाइच, थाना कृष्णाब्रह्म, जिला बक्सर वर्तमान द्वारा शशिकांत शर्मा, सा0 गणेशपथ, रोड नं0-01, शिवपुरी, थाना शास्त्रीनगर, जिला पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया है।(6/7)

 

6. अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। काण्ड का अग्रतर अनुसंधान जारी है। (7/7) 

 

उधर , इस पूरे मामले में बिहार पुलिस के द्वारा सख्ती से भ्रामक खबर चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ,समस्तीपुर में एक वेब पोर्टल पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। समस्तीपुर पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की गई और भ्रामक खबर चलाने वाले वेब पोर्टल पर कार्रवाई की गई।

 

उधर, इस पूरे मामले में एक मामला यह भी सामने आया कि बिहार पुलिस के द्वारा यूट्यूब, फेसबुक या न्यूज़ पोर्टल चलाने वालों को भ्रामक खबर से बचने की सलाह दी गई है और खबरों की पुष्टि होने के बाद ही चलाने की सलाह जारी किए गए हैं।

Video के लिए नीचे जाएं...👇

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like