
BIHAR: हीटवेव का अलर्ट जारी, बिहार में शेखपुरा सबसे गर्म जिला, रहिए सावधान

हीटवेव का अलर्ट जारी, बिहार में शेखपुरा सबसे गर्म जिला, रहिए सावधान
पटना
बिहार में शेखपुरा जिला सबसे गर्म जिला रहा। पिछले कई दिनों से शेखपुरा का तापमान बिहार के सभी जिलों में सर्वाधिक है। ऐसे में बिहार सरकार के द्वारा हीटवेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। लू चलने की चेतावनी जारी होने पर लोगों को घरों से कम निकलने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने पर खूब पानी पीने और सिर के ऊपर कपड़ा रखने की सलाह भी जारी किया गया है।
इसी बीच बिहार सरकार के मौसम विभाग से जारी आंकड़े के अनुसार शुक्रवार को बिहार का 13 जिला सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। इसमें से शेखपुरा का तापमान सबसे अधिक रहा। शेखपुरा जिला का 42.2 डिग्री तापमान रहा। जबकि पटना का 41.6 , गया का 41.5 ,जमुई का 41.2, भोजपुर का 41.5, औरंगाबाद का 41.1, वैशाली का 40.5 तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह से नालंदा जिले के हरनौत में 41.2, भागलपुर में 40.7 तापमान दर्ज किया गया। इन जिलों में सबसे अधिक तापमान दर्ज रहा।

इसी तरह से मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान लगाया गया है कि दक्षिण बिहार का तापमान 42 से 44 डिग्री तक चला जाएगा। 18 अप्रैल को तापमान सर्वाधिक होने का अनुमान जारी किया गया है। उत्तर बिहार में 40 से 42 डिग्री तापमान का आंकड़ा जारी किया गया है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!