
Big News: धार्मिक भावना भड़काने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 की गिरफ्तारी

धार्मिक भावना भड़काने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 की गिरफ्तारी
शेखपुरा
शेखपुरा में धार्मिक भावना भड़काने को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इसमें पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक वार्ड पार्षद भी है। यह गिरफ्तारी कमासी से हुई है। बता दें की मामूली विवाद में दो पक्ष के लोग भिड़ गए थे। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ। पुलिस जब शांत करने के लिए गई तो पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस बीच पुलिस ने भी कठोर कार्रवाई की और 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास करने वाले 18 असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी
दिनांक-20.11.23 की संध्या में शेखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम-कमासी में असमाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर शेखपुरा थाना पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है तथा इस संदर्भ में शेखपुरा थाना काण्ड सं0-815/23 दर्ज किया गया है।
शेखपुरा थाना पुलिस के द्वारा असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये कमशः
01. दीप कुमार पिता बालमिकी साव,
02. मल्हु मिस्त्री पिता बालमिकी साव,
03. सुरेश मिस्त्री पिता ज्ञान मिस्त्री,
04. प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद मंडल पिता वासुदेव महतो,
05. सिन्दु कुमार पिता बिनोद मंडल,
06. मनोज महतो पिता गिरानी महतो,
07. अंकीत कुमार पिता विनोद महतो,
08. प्रभु महतो पिता रामाधीन महतो,
09. बिनोद कुमार पिता वासुदेव महतो,

10. आजो पासवान पिता स्व० किशून पासवान,
11. प्रमोद राम पिता राजेन्द्र राम सभी सा०-कमासी, थाना व जिला-शेखपुरा,
12. बब्लु पासवान पिता स्व० जगेसर पासवान, सा०-पुरानी बाजार लखीसराय, थाना व जिला-लखीसराय,
13. चन्दन कुमार वार्ड पार्षद पिता स्व० जगदीश प्रसाद,
14. प्रमोद कुमार पिता भरत महतो, सा०-कमासी, थाना व जिला-शेखपुरा,
15. मो० इकराम पिता मो० वसीर,
16. मो० गुड्डू पिता मो० नेजाम,
17. कमरूद्वीन पिता स्व० मो० अब्बास
18. मो० नेजाम पिता मो० वसीर सभी सा०-कमासी, थाना व जिला-शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया है।
ग्राम-कमासी में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य तथा शांतिपूर्ण है तथा स्थिति पर सत्त निगरानी रखी जा रही है।
गिरफ्तारी :- कुल-18




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!