• Friday, 19 April 2024
जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज

जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज

DSKSITI - Small

जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा में जाति आधारित गणना में लापरवाही करने पर अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर गाज गिर गई। स्पष्टीकरण पूछा गया है एवं वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है।

 

यह कार्रवाई जिलाधिकारी के द्वारा किया गया है । जिलाधिकारी के द्वारा जाति आधारित जनगणना की समीक्षा मंगलवार को मंथन सभागार में की गई। जिसमें लापरवाही का मामला सामने आया और यह कार्रवाई की गई।

 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी ने बताया कि 21 जनवरी तक जाति आधारित गणना करने का निर्देश दिया गया था। गणना का काम धीरे होने की वजह से जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और इसमें तेजी लाने का निर्देश सभी चार्ज अधिकारियों को दिया है।

 

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा को गणना कार्य की धीमी प्रगति को लेकर कारणपृच्छा करने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी घाटकुसुम्भा द्वारा विभागीय नियमानुसार कार्य नही करने के कारण उनके वेतन निकासी पर रोक लगा दिया गया है। 

DSKSITI - Large

 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव को सभी घरों की गणना को लेकर इस आशय का प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया कि गणना कार्य में कोई भी मकान सूचीकरण कार्य से बंचित नही हो। सभी प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारी को जाति आधारित गणना संबंधी कार्यों को पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया।

 

      बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, अपर समाहर्ता शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

 

new

SRL

adarsh school

st marry school
जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज
जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज
जाति आधारित गणना में लापरवाही बरतने पर BDO और CO पर गिरी गाज

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like