• Monday, 09 February 2026
CCTV LIVE: दबंग ने घर पर चढ़कर व्यवसाई को लाठियों से पीट दिया

CCTV LIVE: दबंग ने घर पर चढ़कर व्यवसाई को लाठियों से पीट दिया

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में दबंगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । इस में दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डंडे से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की घटना अपने ही चाचा और भाई के साथ किया गया है । मारपीट में मीठा व्यवसाई दिनेश प्रसाद उनका पुत्र चिंटू कुमार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DSKSITI - Large

मारपीट की घटना कृष्णा प्रसाद, लल्लू प्रसाद, सूरज कुमार इत्यादि के द्वारा किया गया है । मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । जिसमें लाठी डंडे से घर पर चढ़कर मारपीट किया गया है। इस संबंध में चिंटू कुमार ने बताया कि उनके साथ दबंगई की घटना लगातार हो रही है। घर पर चढ़कर लगातार मारपीट की जाती है।

पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकलता है और सभी लोगों की दबंगई लगातार सामने आ रही है। बताया जाता है कि जमीन विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ माह पहले कार के शीशे बगैरा भी पथराव कर दिया गया था। जिसके बाद भी दबंगों का मनोबल बढ़ता चला गया है। पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से दबंग का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। उधर इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि पुलिस ने सूरज कुमार नामक युवक को मारपीट के मामले में हिरासत में लिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From