• Monday, 09 February 2026
पति को देवर ने बना लिया बंधक, गुहार लगा रही है पत्नी

पति को देवर ने बना लिया बंधक, गुहार लगा रही है पत्नी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चक दिवान निवासी महिला अपने पति प्रमोद को उनके भाइयों के द्वारा बंधक बनाए जाने और मारपीट किए जाने को लेकर पुलिस से गुहार लगाई रही है परंतु न्याय नहीं मिल रहा। स्थानीय थाना में आवेदन दिए जाने के बाद ही कोई कार्रवाई नहीं हो सकी ।

DSKSITI - Large

महिला ने बताया कि उसके पति गांव में साइकिल से कपड़ा बेचने का काम करते हैं इसी दौरान सिकंदरा में रहने वाले उसके देवर संजय कुमार तथा सूरज कुमार के द्वारा पति के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। यह घटना सिकंदरा के हंसापुर मोड़ के पास घटी है। महिला इसको लेकर न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक से भी मिली। उनके द्वारा इस पर न्याय दिए जाने का भरोसा दिया गया है। महिला ने बताया कि उसके पति प्रमोद कुमार को जबरन उनके देवर ने बंधक बना लिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From