• Thursday, 12 February 2026
बिजली विभाग की लापरवाही, बीच सड़क पर गिरा दी है पोल।

बिजली विभाग की लापरवाही, बीच सड़क पर गिरा दी है पोल।

Vikas

बरबीघा :

बरबीघा में बिजली विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। विभाग के द्वारा शिवपुरी मोहल्ले में कई जगह बीच सड़क पर बिजली का पोल गिरा दिया गया है। इस वजह से प्रत्येक दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कार इत्यादि वाहनों को अनजाने में परेशानी हो रही है। पैदल यात्री भी चोटिल हो रहे है।

 

महीनों से इसी तरह बीच सड़क पर बिजली का पोल गिरा हुआ है परंतु बिजली विभाग की इस लापरवाही को दूर नहीं किया गया है। स्थानीय मोहल्ला निवासी लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचित किया गया परंतु इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।

उधर इस संबंध में बिजली विभाग के अभियंता ने बताया कि यह काम बिजली विभाग के निर्माण कार्य में लगे निजी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है इसमें विभाग का कोई रोल नहीं है। बता दें कि निर्माण कंपनी के द्वारा इसी तरह की लापरवाही करने की शिकायत पूर्व में भी मिलती रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From