दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पति-पत्नी और दो साल के मासूम की हत्या
दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पति-पत्नी और दो साल के मासूम की हत्या
चेन्नई/शेखपुरा।
चेन्नई में बिहार के शेखपुरा जिले के एक गांव निवासी युवक, उसकी पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटे की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक के ही दोस्त ने उसकी पत्नी से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर पति, पत्नी और मासूम की हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी पहले अपने मायका में रहती थी। करीब पंद्रह दिन पहले ही युवक पत्नी और बच्चे को लेकर रोज़गार की तलाश में चेन्नई गया था। महिला के गांव के ही युवक सिकंदर ने उन्हें रहने के लिए डेरा दिलाया था और काम दिलाने में मदद की थी।
चेन्नई सिटी पुलिस के अनुसार, सोमवार 26 जनवरी 2026 को आडियार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर फर्स्ट एवेन्यू में एक दोपहिया शोरूम के पास कपड़े के बोरे में युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद मंगलवार 27 जनवरी को इंदिरा नगर रेलवे स्टेशन के पास बकिंघम नहर से उसके दो वर्षीय बेटे का शव मिला।
बुधवार 28 जनवरी को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में उपेन्द्र, नरेंद्रकुमार, रविंद्रनाथ टैगोर और विकास शामिल हैं, जबकि एक अन्य से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि बाइक से शव ठिकाने लगाया गया था, जो एक निजी सुरक्षा कंपनी की थी।
पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी की रात महिला से कथित दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। फिलहाल महिला का शव बकिंघम नहर और पल्लीकरनई दलदली क्षेत्र में तलाशा जा रहा है। इधर युवक का शव गांव पहुंच चुका है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार मासूम के शव को चेन्नई से लाने में असमर्थ है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!