यहां की बेटी सौम्या बनी बड़ी अधिकारी, लोग दे रहे बधाई

बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा के पिंजरी गांव निवासी नवल किशोर सिंह की पुत्री सौम्या ने सोमवार को बिहार राज्य संयुक्त कर आयुक्त का पदभार संभाल लिया। उसके पदभार संभालने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं। सौम्या ने सोमवार को यह पदभार पटना में ग्रहण किया।


जानकारी देते हुए उनके भाई एवं पूर्व मुखिया पवन किशोर ने बताया कि सौम्या ने राज्य कर संयुक्त आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
बरबीघा से हुई प्रारंभिक पढ़ाई
सौम्या की प्रारंभिक पढ़ाई बरबीघा के राज राजेश्वर उच्च विद्यालय से हुई है । यहां पांचवी तक की पढ़ाई करने के बाद देवघर के विद्यालय पढ़ाई की। फिर दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई । वहीं अधिकारी के रूप में जॉइनिंग करने के बाद भी सिविल सेवा की तैयारी का मुख्य लक्ष्य बताया जा रहा है।
गांव वालों में खुशी
बड़े अधिकारी बनने पर गांव में खुशी का माहौल देखा जा रहा है । पूर्व मुखिया पवन किशोर, प्रभात कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा बधाई दी जा रही है।


इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
