 
                        
        हल्ला ला!! छठ घाट पे एक दर्जन से अधिक व्रतियों के गले से मंगलसूत्र उच्चकों ने उड़ाया।
 
            
                शेखपुरा।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए उच्चकों ने अरघौती पोखर छठ घाट पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र और चैन उड़ा लिए। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित लोगों ने बताया कि छठ घाट पर व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पर्व के उत्साह में थे इसी क्रम में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया और सभी के गले से सोने के चैन उड़ा लिए।

पीड़ित परिवार में रूपमहल सिनेमा हाल के अवध किशोर प्रसाद की पत्नी विणा देवी, सुनील कुमार साव की पत्नी इंदु देवी, संतोष कुमार की पत्नी विनीता देवी, जगदीश प्रसाद की पत्नी कमला देवी, ब्रजंदन प्रसाद की पत्नी गायत्री देवी, ओम प्रकाश की पत्नी रिंकू देवी, गौतम कुमार की प्रतिमा देवी,संतोष साव की शिला देवी आदि की सोने की चेन और मंगल सूत्र उच्क्को ने उड़ाया है। उडाये गए सोने के सामान 16 ग्राम से लेकर 30 ग्राम वजन तक बताया गया है। पुलिस इस मामले के तहकीकात में जुट गयी है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            