• Wednesday, 25 February 2026
स्कूलों में पहुंचकर जांच टीम ने पाठ्य पुस्तक की खरीद की जांच की

स्कूलों में पहुंचकर जांच टीम ने पाठ्य पुस्तक की खरीद की जांच की

Vikas

स्कूलों में पहुंचकर जांच टीम ने पाठ्य पुस्तक की खरीद की जांच की

शेखपुरा- बिहार शिक्षा परियोजना , बिहार पटना से पहुंची एक टीम ने जिले में दो दिन रहकर विभिन्न मध्य विद्यालयों में पहुंचकर सरकार द्वारा स्कूली छात्र – छात्राओं के पाठ्य – पुस्तक की खरीद हेतु उपलब्ध कराई गई सरकारी राशि के वितरण एवं पुस्तक खरीद की विस्तृत जांच की , जांच टीम का नेतृत्व परियोजना कार्यालय पटना के पहुंचे एसआरपी हरिश्चन्द्र प्रसाद ने की , बृहस्पतिवार को यहाँ पहुँचने के बाद उन्होंने शुक्रवार तक दर्जन भर से अधिक स्कूल पहुंचकर स्कूलों के रोकड़ पंजी में भेजे गये पुस्तक खरीद की राशि का लेखा – जोखा लिया , साथ ही स्कुल के एचएम द्वारा बच्चों के बैंक खाता में भी भेजे गये राशि का विस्तृत ब्यौरा संकलित किया , टीम के अधिकारियों ने एक बात की भी जांच की कि राशि मुहैया कराए जाने के बाद उनके द्वारा पाठ्य – पुस्तकों की खरीद की गई है या नही , कई स्कूलों में जांच कार्य पूरा करने के बाद जांच टीम पटना लौट गई ,सूत्रों ने बताया कि जांच टीम के अधिकारी जांच रिपोर्ट को सरकार को सौपेंगे , यदि पुस्तक खरीद की राशि में स्कूलों के एचएम द्वारा अनियमितता करने का मामला मिला होगा , तो वैसे दोषी लोंगो के विरुद्ध राज्य स्तर से कार्रवाई की जायेगी ,

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like