• Sunday, 15 February 2026
8 साल के एक मासूम से गांव के दबंग युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

8 साल के एक मासूम से गांव के दबंग युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Vikas

8 साल के एक मासूम से गांव के दबंग युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शेखपुरा 

शनिवार की देर शाम गांव के दबंग युवक के द्वारा एक गरीब परिवार की 8 वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज की गई।

 यह मामला महिला थाना में दर्ज कराई गई जिसके बाद रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर दबंग युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 दबंग युवक मुखिया के परिवार का बताया जा रहा है । यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के मोहली थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है ।

इसी थाना के एक गांव में यह घटना घटी है। मासूम बच्ची और मुखिया का परिवार एक ही गांव का है। 

घटना की पुष्टि करते हुए शेखपुरा जिला के एएसपी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई।

रात्रि में कई जगहों पर छापेमारी की गई। युवक काफी अपराधिक प्रवृत्ति का है। युवक का संबंध इस गांव के मुखिया से जुड़ा हुआ है।

DSKSITI - Large

 युवक घटना को अंजाम देने के बाद गांव से भाग गया था। पुलिस ने छापेमारी करके नवादा के कौवाकोल से युवक को गिरफ्तार किया है।

 वही इस मामले में युवक को सजा दिलाने के लिए पुलिस तत्परता से काम करेगी। बताया जाता है कि दुष्कर्म के एक घटना में पहले भी युवक जेल जा चुका है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From