• Monday, 09 June 2025
चार दिनों से यहां भूखा-प्यासा फंसा हुआ है एक बंदर, निकालने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

चार दिनों से यहां भूखा-प्यासा फंसा हुआ है एक बंदर, निकालने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

stmarysbarbigha.edu.in/

चार दिनों से यहां भूखा-प्यासा फंसा हुआ है एक बंदर, निकालने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता 

 
बरबीघा, शेखपुरा
 
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के महादेवगंज मंदिर के निकट एक ताड़ के पेड़ पर 4 दिनों से एक बंदर के फंसे होने से सामाजिक लोगों में परेशानी बढ़ गई है। 4 दिनों से भूखा-प्यासा बंदर ताड़ के पेड़ पर फंसा हुआ है और नीचे उतरने में नहीं बन रहा है। जिस वजह से यह परेशानी हुई है। इसको लेकर काफी सामाजिक कार्यकर्ताओं में सहानुभूति है। बंदर की जान बचाने में लोग जुटे हुए है।
 
 बंदर की जान बचाने को लेकर सभी तरह तरह के जतन कर रहे हैं । दरअसल यह पूरा मामला महादेव गंज मोहल्ला के  शिव मंदिर के पीछे का है। मंदिर के पीछे  पेड़ पर भटक कर आया एक बंदर कई दिनों से फंसा हुआ है।  4 दिन से खाने और पीने की कोई व्यवस्था नहीं है ।
 
DSKSITI - Large

वहां रहने वाले राहुल कुमार की जब नजर पड़ी तो उसे उतारने के लिए कुछ उपाय किए परंतु बंदर को उतरने में नहीं बन रहा है। उसके बाद इसकी जानकारी शेखपुरा जिला के वन विभाग को दिया गया। वन विभाग के जिला के रेंजर अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने एक वन विभाग की टीम स्थिति का आकलन के लिए भेजा इसमें जनार्दन सिंह एवं एक अन्य लोग पहुंचे। स्थिति का मुआयना किया परंतु बंदर को नीचे उतारना संभव नहीं हो सका। उधर, सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदर को उतारने की पहल की जा रही है परंतु अभी तक बंदर को उतारना सफल नहीं हो सका है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From