• Monday, 09 June 2025
हर साल इस गांव में होता है खिचड़ी भोज का अनोखा आयोजन

हर साल इस गांव में होता है खिचड़ी भोज का अनोखा आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय

बरबीघा विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक गजानंद शाही खिचड़ी भोज में शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों को खिचड़ी परोसा। खिचड़ी भोज का आयोजन शेखोपुरसराय के नीमी गांव में शनिवार कक किया गया। था। इसका आयोजन ग्रामीण कुमार उदित नारायण सिंह एवं श्याम परी देवी के द्वारा अपने पिता के स्मृति स्वरूप किया जाता है । इस मौके पर कमजोर वर्ग के लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

साथ ही बरबीघा के काशीबीघा गांव में भी कंबल वितरण समारोह का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी रामदेव सिंह के निधन पर उनके पुत्र मिंटू कुमार के द्वारा किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम पूर्व विधायक गजानंद शाही के द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़कर काम करना और आम लोगों के बीच हमेशा जुड़े रहने की उनकी आदत रही है।

राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं इसीलिए वह क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और सामाजिक काम में भाग लेते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय कुमार की मां के निधन पर पेन गांव भी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर के दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ शंभू सिंह, दीपक कुमार मुखिया, रब्बानी, लोकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like