• Tuesday, 10 February 2026
साइबर ठगी का नया धंधा मोबाइल पे वेबसाइट का लिंक भेज कर की जा रही ठगी

साइबर ठगी का नया धंधा मोबाइल पे वेबसाइट का लिंक भेज कर की जा रही ठगी

Vikas

न्यूज़ डेस्क

साइबर ठग गिरोह के द्वारा आम लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाया जाता है। इसी तरह के एक हथकंडे में व्हाट्सएप के द्वारा मोबाइल पर नामी कंपनी का फर्जी लिंक भेज कर वहां लोगों के मोबाइल नंबर और एड्रेस लिए जाते हैं साथ ही इनाम जीतने का प्रलोभन देकर ठगी की जाती है।

क इस संबंध में साइबर एक्सपर्ट प्रियव्रत कुमार बिपुलु ने बताया कि हाल के दिनों में अमेजन और एमआई के फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के मोबाइल पर उसके लिंक को वायरल किया गया है। साथ ही साथ उसको ओपन करने पर स्पिन नामक गेम खेलने के लिए कहा जाता है और वही इनाम जीतने तथा 10 लोगों को इस लिंक के शेयर करने की बात कही जाती है ।

ज्यादातर लोग इस तरह के फर्जी वेबसाइट के चक्कर में आ जाते हैं और फिर वह ठगी का शिकार होते हैं। दरअसल बाद में इनाम देने के बदले पैसे की मांग की जाती है और इस साइबर ठगी में बहुत सारे लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From