• Saturday, 11 July 2026
13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही 2 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती

13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही 2 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती

Vikas

13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही 2 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती

 
शेखपुरा
 
शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के मामले में किशोरी गर्भवती हो गई है। वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस ने जब कोई पहल नहीं की तो पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से पीड़ित के परिवार ने गुहार लगाई। कार्तिकेय शर्मा के आदेश पर शेखपुरा महिला थाना में इसकी प्राथमिकी सोमवार को दर्ज की गई । वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
 
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोर उम्र के लड़कों के द्वारा किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों लड़कों के गिरफ्तारी के लिए रात में कई ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई परंतु दोनों लड़के फरार बताए जा रहे हैं। फिर भी गिरफ्तारी को लेकर अन्य माध्यम से प्रयास हो रहे है। उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि किशोरी की   मेडिकल जांच कराया जा रहा है । मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में किशोरी का बयान भी कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में काफी सक्रियता से काम कर रही है।
 
DSKSITI - Large

उधर, ग्रामीणों से मिली जानकारी में यह बताया जा रहा है कि गांव में इस मामले में दबंगों के द्वारा पंचायत बुलाई गई थी और पंचायत में लड़की पर ही दोषारोपण करते हुए मामले को समझौता के तहत खत्म करने का दवाब बनाया गया था। हालांकि पीड़ित परिवार के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने पर मामले में प्राथमिकी हो सकी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From