बरबीघा।
साँप काटने से छात्रा की मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरबीघा नगर क्षेत्र के शेखपुरवा गांव में अरुण सिंह की पुत्री अपने घर में सोई हुई थी तभी जहरीले सांप ने उनको डंस लिया।
परिजनों ने सांप काटे जाने के बाद इलाज के लिए शेखपुरा निजी चिकित्सालय ले गया जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्रा की उम्र 15 साल थी। छात्रा की मौत होने के बाद गांव में मातम पसर गया।
बरबीघा ने नहीं है साँप के काटे के ईलाज की व्यवस्था
बता दें कि बरबीघा में सांप काटे जाने के बाद इलाज किए जाने कि कहीं भी व्यवस्था नहीं है। सरकारी अस्पताल से लेकर किसी भी निजी चिकित्सालय में सांप के काटे जाने का इलाज नहीं किया जाता इसकी वजह से शेखपुरा ले जाया जाता है जहां दूरी की वजह से मौत हो जाती है।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -