• Monday, 20 May 2024
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार बनाए गए शेखपुरा के प्रभारी सिविल सर्जन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार बनाए गए शेखपुरा के प्रभारी सिविल सर्जन

DSKSITI - Small

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक कुमार बनाए गए शेखपुरा के प्रभारी सिविल सर्जन

 

 शेखपुरा 

 

शेखपुरा में वरिष्ठ चिकित्सक एवं शेखपुरा नगर परिषद के प्राथमिक स्वास्थ्य गिरिहिंडा केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार शेखपुरा के प्रभारी सिविल सर्जन बनाए गए हैं । राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ विजय प्रकाश के द्वारा योगदान नहीं देने की वजह से उनको यह प्रभार दिया गया है।

 

 डॉ अशोक कुमार के सिविल सर्जन बनाए जाने पर लोगों में भारी खुशी है। खासकर स्वास्थ्य महकमे के लोगों में खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में डॉ अशोक कुमार ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि अपने कर्तव्य का पालन हमेशा वह परिश्रम से करते रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका उनकी रहेगी। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि निवर्तमान सिविल सर्जन का स्थानांतरण कर दिया गया और मुख्यालय बुला लिया गया जिसके बाद यहां डॉ विजय प्रकाश को नवनियुक्त सिविल सर्जन बनाया गया परंतु स्वास्थ्य के कारणों से उन्होंने सिविल सर्जन की जिम्मेदारी लेने से लिखित रूप से इंकार कर दिया ।

 

DSKSITI - Large

उधर, जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जिले की स्वास्थ्य महकमे को दुरुस्त करने को लेकर सिविल सर्जन पृथ्वीराज जी को यहां से स्थानांतरण हो जाने की वजह से डॉ अशोक कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाए जाने का पत्र जारी किया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like