• Monday, 20 May 2024
तीसरे दिन भी मानसून की झमाझम बरसात: कहीं दिन में रात कहीं जलजमाव

तीसरे दिन भी मानसून की झमाझम बरसात: कहीं दिन में रात कहीं जलजमाव

DSKSITI - Small
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में मानसून की दस्तक से तीसरे दिन भी झमाझम बरसात हो रही है।  जिला मुख्यालय शहर से लेकर प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से जहां गांव में खेती करने वालों किसानों में खुशी है तो वही शहरों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई है।
शहरों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं गांव के किसान धान का बीज गिराने की तैयारी में जुट गए हैं। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कटरा चौक पर मूसलाधार बारिश के बीच जलजमाव की स्थिति देखने को मिला। वहीं विभिन्न मोहल्लों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

शेखोपुरसराय नगर पंचायत बनने के बाद यहां जलजमाव

वहीं शेखोपुरसराय नगर पंचायत बनने के बाद यहां जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। पंचायत रहते हुए यहां एक नाले का निर्माण कराया गया था जिससे बाजार के नाली का पानी निकासी का भरोसा दुकानदारों को हुआ था परंतु निर्माण कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तरीय होने की वजह से जल निकासी नहीं हो रहा है और बरसात के आते ही मुख्य बाजार की सड़क पर जल जमाव की स्थिति बड़े पैमाने पर देखने को मिल रही है और लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के भी विभिन्न मोहल्ले के इशारों पर जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। सफाई व्यवस्था और जल निकासी की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होने से यह परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
वहीं चेवाड़ा बाजार में भी बरसात के बाद दिन में अंधेरा छा गया और मेघ के साथ गर्जन से लोगों में भय का भी माहौल देखा गया। वहां के लोगों ने बताया कि सालों बाद इस तरह का नजारा दिन में देखने को मिला। बरसात के साथ वज्रपात और बिजली के कड़कने से लोग भयभीत भी रहे और दिन में पूरी तरह से अंधेरा छा गया।

nfo: RAINFAII UPDATE

Date. : 15.06.2021
Time. : 8.30 AM
Dtstrict. : SHEIKHPURA

TODAY STATISTICS ( 15 June )

Normal RF : 5.5 mm
Average RF. :21.3 mm
RF Deficit. : (+) 287.2%

DATEWISE STATISTICS
(1- 15 June)
Normal RF. : 165.2 mm
Avg RF. : 37.4 mm
RF Deviation : (-)77.3%
MONTHLY STATISTICS (June 2021 Till Date)

Normal RF. : 165.2 mm
Avg RF. : 37.4mm
RF Deficit. : (-)77.3%

ANNUAL STATISTICS. (2021 TILL DATE)

Normal RF. : 253.4 mm
Avg RF. : 246.4 mm
DSKSITI - Large

RF Deficit. : (-)2.7%

REMARKS

RF Recorded in all 6 Point

Highest RF. – chewara block – 32.2 mm

  • Lowest RF. – ariyari ariyari Block- 12.4 mm
    Ariari – 12.4 mm
    Barbigha- 23.4mm
    Chewara- 32.2 mm
    Ghatkusumbha- 30.2 mm
    Sheikhpura- 14.4mm
    Shekhopursarai- 15.4 mm

DSO. SHEIKHPURA
info: District–Sheikhpura

Daily Rainfall report–15/06/2021
Rainfall- 21.3 mm
Yesterday- 7.1 mm
May rain- 208.1/32.4 mm(642.2%)
RF Deficit : (+)175.7 mm
% RF Deficit : (+)542.2 %
June rain- 37.4/165.2 mm(22.6%)
RF Deficit : (-) 127.8
% RF Deficit : (-)77.4%
(Dated- upto 15.06.2021)

DSO SHEIKHPURA

 

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like