• Tuesday, 21 May 2024
मजदूर विरोधी है मोदी सरकार, 8 और 9 को हड़ताल

मजदूर विरोधी है मोदी सरकार, 8 और 9 को हड़ताल

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

राष्ट्र व्यापी कामगारों के बंदी को लेकर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस यानि एटक की एक बैठक आयोजित की गयी।

8 और 9 तारीख को असंगठित क्षेत्र के मजदुर हड़ताल पे रहेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में निर्माण कामगार शामिल थे।

नगर क्षेत्र के खाड़पर बैठक की अध्यक्षता निर्माण कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मिस्त्री ने की।

बैठक में जिला महासचिव अमित कुमार, मंटू महतो,परमेश्वर तांती, सुरेन्द्र विशकर्मा, आनंदी राउत, गोपाल विशकर्मा, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे।

बैठक में इस आम हड़ताल में अधिक से अधिक लोगो से समर्थन प्राप्त करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में केंद्र सरकार के मजदूरों के लिए बनाये गए नीतियों की आलोचना की गयी।

मजदूरों ने इस बैठक में सरकार को जुमले की सरकार की संज्ञा दी। बताया गया कि इस दो दिवसीय आम हड़ताल को अन्य विपक्षी दलों के साथ वाम दल का भी समर्थन प्राप्त है।

DSKSITI - Large

इस हड़ताल को एतिहासिक बनाने की अपील की गयी। बैठक में सभी निर्माण कामगार जोर शोर से हड़ताल को सफल करने को लेकर उत्साहित दीख रहे थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like