• Sunday, 19 May 2024
प्रखंड अध्यक्ष हत्या मामले में 13 पे FIR :  चार हुए गिरफ्तार

प्रखंड अध्यक्ष हत्या मामले में 13 पे FIR :  चार हुए गिरफ्तार

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा के सनैया गांव में जुलूस पर पथराव कर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित विश्वास उर्फ नंद किशोर कुशवाहा की मौत के बाद 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। और इसमें से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और मारपीट की घटना घटी जिसमें अमित विश्वास की मौत हो गई इसमें 2 लोग घायल भी हुए । घायल को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस मामले में फर्द बयान के आधार पर 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

DSKSITI - Large

जबकि 5  अज्ञात पे मुकदमा किया गया है। नामजद अभियुक्त में असलम खान, सैफुल खान, इस्तियाक खान, शहंशाह खान, अशरफ खान, आसिफ खान, अकबर खान, इरफान आलम का नाम शामिल है।

सभी लोग सनैया गांव के ही रहने वाले हैं। 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के बाद असलम खान, शहंशाह खान, आसिफ खान और अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के दल्लू चौक पर रविवार को हुए उपद्रव में भी कई लोगों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like