• Sunday, 19 May 2024
हल्ला ला: पुलिस की कैद से कैदी यहां से हो गया फरार

हल्ला ला: पुलिस की कैद से कैदी यहां से हो गया फरार

DSKSITI - Small

हल्ला ला: पुलिस की कैद से कैदी यहां से हो गया फरार

शेखपुरा।

बीती रात्रि सदर प्रखंड अंतर्गत मेहूस थाना पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार उर्फ बेंगू सिंह थाना में पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में सफल हो गया। थाना से गिरफ्तार कैदी के फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी हेतु थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस छापामारी कर रही है।

DSKSITI - Large

सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले मेहूस गांव आपसी भूमि विवाद को सुनील सिंह उर्फ बेगूं सिंह और उसके पुत्रों ने रंजीत कुमार उर्फ पूर्ण सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल रंजीत सिंह द्वारा स्थानीय थाना में मारपीट और जानलेवा हमला की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे अपने अग्रज और अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील सिंह उर्फ बेगूं सिंह को गिरफ्तार कर ली।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाने पर ले आई। उसी दौरान रात्रि में पेशाब करने का बहाना करके गिरफ्तार कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि थाना से कैदी फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी हेतु गांव तथा अन्य स्थानों पर उसके छुपे रहने के संभावित ठिकानों पर सघन छापामारी कर रही। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि थाना से पुलिस को चकमा देकर निकल भागने के आरोप में फरार कैदी के विरुद्ध स्थानीय थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 224 के तहत अभियुक्त बनाते हुए एक अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like